29 Mar 2024, 03:33:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता मावजी पटेल भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 8:01PM | Updated Date: Oct 17 2019 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालनपुर। गुजरात में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता मावजी पटेल ने आज सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया। थराद विधानसभा सीट के पूर्व विधायक पटेल ने वहां 21 अक्टूबर को राज्य की अन्य पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले केसरिया बाना पहना है। वह थराद में आज मुख्यमंत्री की सभा में भाजपा में शामिल हुए। वह वर्ष 1990 में उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले की थराद सीट पर तत्कालीन जनता दल की टिकट पर चुनाव जीते थे। बाद में वह कांग्रेस की टिकट पर भी वहां से चुनाव लड़े थे पर हार गये थे।
 
2017 के पिछले चुनाव में वह निर्दलीय के तौर पर लड़ कर 42 हजार से अधिक मत हासिल कर चुनाव हार गये थे। वह उपचुनाव में भी कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे। पटेल ने आज भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी का आरोप लगाया। थराद सीट पर उनकी जाति मारवाड़ी पटेल के मतदाताओं की खासी संख्या है। थराद सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक और मंत्री परबत पटेल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनके इस्तीफे के चलते उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने यहां जीवराज पटेल को तो कांग्रेस ने गुलाबंिसह राजपूत को इस बार प्रत्याशी बनाया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »