29 Mar 2024, 03:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री पं.नेहरू को : शकील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 4:24PM | Updated Date: Oct 17 2019 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दरभंगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शकील अहमद ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का श्रेय देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को देते हुए आज कहा कि पंडित नेहरू ने राष्ट्र को विकास के अनेकों आयाम दिये हैं। अहमद ने यहां परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की वजह से ही जम्मू -कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना।
 
कश्मीर को भारत में रखने का श्रेय अकेले नेहरूजी को जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने देश को विकास के अनेकों आयाम दिये हैं जिसका इस्तेमाल वर्तमान सरकार भी कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान केन्द्र (इसरो) और भारतीय प्रावैद्यिकी संस्थान उनकी सोच का ही परिणाम है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और पंडित नेहरू के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है जबकि वास्तविकता इससे काफी अलग है।
 
दोनों नेताओं में कोई विवाद नहीं था लेकिन राजनीतिक हित साधने के लिए जानबूझ कर इनके बीच विवाद की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू और सरदार पटेल के लिखे खत से भी यह बात प्रमाणित होती है। अहमद ने कहा कि यदि सरदार पटेल गुजरात के नहीं होते तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उनका नाम भी नहीं लेते। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम का विरोध करने वाले लोग ही आज नेहरूजी, लौह पुरूष सरदार पटेल और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चरित्र हनन कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में इतिहास बदलने की साज़िश है जो चिंता का विषय  है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »