29 Mar 2024, 20:38:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोमोरोस और सिएरा लियोन की यात्रा से स्वदेश वेंकैया नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 8:18PM | Updated Date: Oct 15 2019 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू दो अफ्रीकी देशों कोमोरोस और सिएरा लियोन की यात्रा के बाद मंगलवार को स्वदेश लौट आयें। उप राष्ट्रपति की इस यात्रा का मकसद अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूती प्रदान करना था। अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण - पूर्व स्थित देश कोमोरोस और सिएरा लियोन की यह किसी भी भारतीय शीर्ष प्रतिनिधि की पहली यात्रा थी। नायडू के साथ पशुपालन, डेयरी एवं मछली पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान तथा राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम और वरिष्ठ अधिकारी भी थे। उपराष्ट्रपति 10 अक्टूबर को कोमोरोस और 13 अक्टूबर को सिएरा लियोन पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति की अफ्रीका की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले नवंबर 2018 में, श्री नायडू ने बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मालावी की यात्रा की थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »