29 Mar 2024, 12:49:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्‍मीर में एक दिन बाद फिर SMS सेवा बंद, 72 दिन बाद पोस्टपेड...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 3:35PM | Updated Date: Oct 15 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एसएमएस सेवा को बंद कर दिया गया। सोमवार को 72 दिन के बाद पोस्टपेड मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल की गई थी। प्रीपेड सेवाएं और इंटरनेट अभी भी बंद है।  कश्मीर में सोमवार को दोपहर में 72 दिनों बाद पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल कर दी गयी थी जबकि इंटरनेट अभी भी बंद है। अधिकारियों ने बताया कि शाम 5 बजे एसएमएस सेवा बंद कर दी गयी।
 
सोमवार रात 8 बजे शोपियां जिले में दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और एक बगीचे के मालिक पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम शरीफ खान है। हमलावर आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल है। आतंकवादियों का यह हताशा शीरमल गांव में किया गया क्योंकि घाटी में फलों के परिवहन में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि 25 लाख से अधिक प्रीपेड मोबाइल फोन और व्हाट्सएप्प समेत अन्य इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बाधित रहेंगी। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को कहा था कि इंटरनेट सेवाएं जल्दी ही बहाल की जाएंगी लेकिन सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इसमें दो महीने का समय लग सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »