29 Mar 2024, 15:08:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओवैसी का राजनाथ पर तंज - वे नींबू से राफेल पूजते हैं, हम शर्बत बनाते हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 3:06PM | Updated Date: Oct 14 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में राफेल विमान के साथ जिस तरह नींबू-नारियल आदि से ‘शस्त्र-पूजा‘ की, उसके बाद यह एक बार फिर सवाल उठा कि विज्ञान और आस्था या अंधविश्वास के साथ कैसे अंतर्संबंध होने चाहिए। राफेल के साथ ताजा कर्मकांड पर बहुत सारे लोगों के साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इसे ‘तमाशा’ या ‘ड्रामा’ करार दिया तो कुछ भाजपा नेताओं ने खड़गे को ‘भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं होने’ की बात कही तो खुद कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि ‘खड़गे नास्तिक हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के सभी नेता नास्तिक नहीं हैं। 
 
इस बीच महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर तंज कसा है।  ओवैसी ने कहा है कि वे नींबू से राफेल की पूजा करते हैं लेकिन हम नींबू से शर्बत बनाते हैं और लोगों को प्यास बुझाने के लिए देते हैं। ओवैसी मुंबई के मुंबा देवी में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान ओवैसी शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर तो बरसे ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भी हमला बोला। ओवैसी ने कहा, "वे पूजा करने के लिए नींबू रखते हैं, जबकि हम इससे शर्बत बनाते हैं और लोगों को देते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »