18 Apr 2024, 08:09:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एशियाई संसदीय सभा की बैठक : थरूर में कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को लताड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 3:02AM | Updated Date: Oct 14 2019 3:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने रविवार को ब्रेल्ग्रेड में एशियाई संसदीय सभा की बैठक में पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाने पर उसकी आलोचना की और कहा कि वह भारत के आंतरिक मामले का संदर्भ देकर मंच के राजनीतिकरण का प्रयास कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि अंतर संसदीय संघ की वार्षिक बैठक से इतर एशियाई संसदीय सभा में थरूर ने पाकिस्तानी सीनेट के अध्यक्ष के एक पत्र की निंदा की जिसमें उन्होंने पाकिस्तान द्वारा दिसंबर 2019 में तय एपीए पूर्ण सत्र की मेजबानी करने में नाकामी के लिए जम्मू कश्मीर की गतिविधियों को जिम्मेदार बताया।

थरूर ने पाकिस्तान की सीनेट के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भारत के आंतरिक मामले का संदर्भ अनावश्यक रूप से सभा के राजनीतिकरण के लिए किया। पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने कहा, जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू कश्मीर की स्थिति में ऐसा कुछ भी नहीं जो किसी भी रूप में उनके देश में रहने और काम करने की स्थिति को प्रभावित करे, इस्लामाबाद की तो बात ही छोड़िए। थरूर ने कहा, भारत के आंतरिक मामले उसकी सीमाओं से बाहर नहीं जाते और पड़ोसियों को प्रभावित नहीं करते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »