29 Mar 2024, 20:44:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कठिन समय में जापान के साथ खड़ा है भारत : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 12:42AM | Updated Date: Oct 14 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जापान में आये भयंकर तूफान हगिबिस से जानमाल को हुयी क्षति पर दुख व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि कठिन समय में देश जापान के साथ दृढ़ता से खड़ा है। मोदी ने ट्वीट करके जापान में तूफान से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा,‘‘शक्तिशाली तूफान हगिबिस से हुयी जानमाल की क्षति पर मैं सभी भारतीयों की ओर संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि प्राकृति आपदा के कहर से जापान शीघ्र बहार निकल आये। मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्व और लोगों की सुरक्षा की तैयारी के कारण जापान इस संकट से बाहर निकलने सक्षम होगा।
 
उन्होंने कहा ,‘‘मेरे दोस्त शिंजो आबे प्राकृति आपदा से हुए नुकसान से प्रभावी और त्वरित तरीके से देश को बाहर लायेंगे। दुख की इस घड़ी में भारत जापान के साथ दृढ़ता से खड़ा है। तूफान को लेकर जापान की तैयारी काबिले-तारीफ है।’’जापान को मदद की पेशकश करते  हुए उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की एक टीम इस समय जापान दौरे पर है। उन्हें वहां लोगों की मदद करने में खुशी होगी। उल्लेखनीय है कि जापान में रविवार को आये शक्तिशाली हगिबिस  तूफान के कहर से कम से कम  19 लोग मारे गये हैं , 16 लोग लापता  हैं तथा 100 अन्य घायल हैं। तूफान स्थानीय समयानुसार शनिवार को शाम सात बजे आया था। टोक्यो महानगरीय क्षेत्र सहित क्षेत्र के एक लाख 40 हजार से अधिक घरों  में लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »