20 Apr 2024, 16:53:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री की मां से मिले राष्ट्रपति, वयोवृद्धा ने भेंट की चरखे की प्रतिकृति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 7:25PM | Updated Date: Oct 13 2019 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वयोवृद्ध माता हीराबा से मुलाकात की। कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने हीराबा के साथ यहां रायसण स्थित उनके आवास पर लगभग आधे घंटे का समय बिताया। उन्होंने हीराबा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। हीराबा की ओर से भी उन्हें लकड़ी के चरखे की एक प्रतिकृति बतौर उपहार भेंट की गयी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी इस मौके पर मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज मोदी के आवास, जहां हीराबा रहती हैं, पर मौजूद थे।                

राष्ट्रपति ने इसके बाद पास ही कोबा में महावीर जैन आराधना केंद्र जाकर जैन संत आचार्य पद्मसागरसुरीजी से आशीर्वाद लिया और वहां के जैन मंदिर, पुस्तकालय और संग्रहालय का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित थे। गत नौ अक्टूबर से महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के पांच दिवसीय दौरे पर निकले कोविंद कल शाम ही गुजरात पहुंचे थे। वह आज ही अहमदबाद हवाई अड्डे से नयी दिल्ली लौट गये। राज्यपाल और मुख्यमंत्री वहां उन्हें विदाई देने के लिए मौजूद थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »