25 Apr 2024, 04:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दीवाली से पहले कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, मिलेगा ये तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 3:55PM | Updated Date: Oct 13 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के कर्मचारियों की जेब  पर्व में खाली नहीं रहेगी क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार  अपने 14 लाख से अधिक कर्मचारियों को 25 अक्तूबर को ही वेतन दे देगी। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने 25 अक्टूबर को वेतन जारी करने  के  निर्देश सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों  को दिए हैं। 
 
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि दीवाली से पहले  कर्मचारियों को बोनस  भी दे दिया जाएगा।  राज्य सरकार हर महीने पहली तारीख को वेतन देती है,  लेकिन इस  बार 27 अक्टूबर को दीवाली होने के कारण राज्य कर्मचारी पर्व से पहले वेतन  की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने मांग स्वीकार करते  हुए करीब  14 लाख सेवारत व 6 लाख से ज्यादा सेवानिवृत्त कार्मिकों को तोहफा  दिया है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »