29 Mar 2024, 06:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन-2019’ का आयोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 1:46PM | Updated Date: Oct 12 2019 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और जापान सैन­य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन-2019’ का आयोजन 19 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक मिजोरम के वैरेंटे स्थित काउंटर इन्सर्जेंसी वारफेयर स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि इस सैन्य अभ्­यास में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के 25-25 सिपाही अपने-अपने देशों में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
 
‘धर्म गार्जियन’ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग सहित सामरिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में भारत में 2018 में शुरू किया था। विशेष रूप से, भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ शुरू किए गए सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों की श्रृंखला में, ‘धर्म गार्जियन’ जापान के साथ शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण अभ्यास है जो वैश्विक आतंकवाद की पृष्ठभूमि में दोनों राष्ट्रों के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में और भी महत्वपूर्ण है।
 
इस दौरान दोनों पक्ष शहरों में युद्ध जैसी स्थिति बनने पर संभावित खतरों से निपटने के लिए अनगिनत सामरिक सैन्­य अभ्­यास के लिए संयुक्­त रूप से प्रशिक्षण की व्­यवस्­था एवं योजना बनाने के साथ-साथ उनका समुचित कार्यान्­वयन भी करेंगे। दोनों ही पक्षों के विशेषज्ञ परिचालन से जुड़े विभिन्­न पहलुओं पर अपनी विशेषज्ञता को साझा करने के लिए विस्­तृत परिचर्चाएं भी करेंगे। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास भारतीय सेना और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »