20 Apr 2024, 09:58:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर लौटी वृष्टि कोठारी, सोहा अली खान ने....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 5:19PM | Updated Date: Oct 11 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद की फैशन डिजायनिंग की छात्रा वृष्टि कोठारी (24), जिसकी गुमशुदगी पर अभिनेत्री सोहा अली खान ने ट्विट कर उसका पता लगाने की अपील की थी, लगभग 12 दिनों के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद अपने ब्वॉयफ्रेड शिवम पटेल के साथ यहां वापस लौट आयी।
 
क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त अजय तोमर ने बताया कि दोनो यहां से ट्रेन से दिल्ली और वहां से बस से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कसोल गये थे। हिमालय के निकट स्थित कसोल के बारे में शिवम ने पता लगाया था। वे दोनो कुछ समय अकेले रहना चाहते थे। चूकि इस संबंध में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है इसलिये पुलिस इस प्रकरण को समाप्त कर रही है। पुलिस इस निजी मामले में अधिक गहरायी से छानबीन भी नहीं कर रही। दोनो बिना अधिक पैसे लिये वहां गये थे और कुल्लू में पेटिंग कर कुछ पैसे कमाते थे। पुलिस के आग्रह पर दोनो स्वयं लौटे हैं उन पर कोई दबाव नहीं बनाया गया।      
 
ज्ञातव्य है कि वृष्टि गत 29 सितंबर को शिवम के घर गयी थी और अगले दिन से दोनो लापता हो गयो थे। इस संबंध में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नवरंगपुरा पुलिस थाने में दर्ज करायी थी। उनके पुराने फोन नंबर भी बंद थे। दोनो को आखिरी बार यहां रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटोरिक्शा से उतरते सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। 
 
वृष्टि ने दो दिन पहले अपनी मां को एक ईमेल भेज कर बताया था कि उसे नौकरी मिल गयी है और वह ठीक से है तथा उसने परिजनों को हुई मानसिक तकलीफ के लिए खेद जताया था। इसी के आधार पर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनो को ढूंढ निकाला है। सोहा, जो वृष्टि से कथित तौर पर परिचित हैं, ने दो अक्टूबर को उसकी तस्वीर के साथ उसके लापता होने के बारे में ट्विट कर उसका जल्द से जल्द पता लगाने की अपील की थी जिसके बाद से यह केस खासा हाई प्रोफाइल बन गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »