18 Apr 2024, 11:39:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने जयप्रकाश नारायण 117वीं जयंती पर को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 9:22AM | Updated Date: Oct 11 2019 9:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 117वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मां भारती के सच्चे सपूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में अपना बहुमूल्य योगदान तो दिया ही, आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। उनका त्याग और समर्पण हम सबके लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेगा।’’ उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नारायण ने आपातकाल के खिलाफ तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन चलाया था। उनके आंदोलन के चलते कांग्रेस सरकार को बाद में आपातकाल वापस लेना पड़ा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »