18 Apr 2024, 10:35:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात : जूनागढ़ में पुल टूटने के कारण चार कारें खाई में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 12:13PM | Updated Date: Oct 7 2019 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात के जूनागढ़ के पास भारी बारिश के चलते रविवार को एक पुल टूटने के कारण चार कारें खाई में जा गिरी उस वक्त सैकड़ों लोगों की जान सांसत में आई गई । अचानक से पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान मलबे में कई गाड़ियां दब गईं। जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं। ये हादसा जूनागढ़ के मलंका गांव के पास हुआ। हादसे में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि अबतक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खिसक गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया। पुल के ढहने से 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय पुल से कुछ वाहन गुजर रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। पुल टूटने के बाद वाहनों में सवार लोगों की सांसे अटकी रही। पुल के आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद रास्ता बंद हो गया है और वाहनों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »