19 Apr 2024, 03:10:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस दशहरे फ्रांस में ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 12:42AM | Updated Date: Oct 7 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे और विजयदशमी के अवसर पर वहां ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे। सिंह मंगलवार को फ्रांस की दो दिन की यात्रा पर जा रहे है। इस दौरान वह राफेल विमानों की पहली खेप भी हासिल करेंगे। वह फ्रांस के मेरिगनाक में एक समारोह के दौरान राफेल विमानों की खेप प्राप्त करेंगे। इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लारेंस पर्ली भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री विजयदशमी के अवसर पर वहां ‘शस्त्र पूजा’ भी करेंगे। इस दौरान वह फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ सालाना रक्षा वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। फ्रांस यात्रा के दौरान वह राफेल से भी उड़ान भरेंगे। सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस के रक्षा उद्योग के अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »