28 Mar 2024, 17:48:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

370 हटने से बौखलाया पाक, 5 आतंकियों ने की घुसपैठ को BSF ने की नाकाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 11:46AM | Updated Date: Oct 6 2019 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से 370 हटने से बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीमा पर कायराना हरकत कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार की रात एकबार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में सीजफायर तोड़ गया। हालांकि इस दौरान भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सुरक्षाबल लगातार नियंत्रण रेखा पर नजरें जमाए हुए हैं और आतंकियों की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
 
वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार सीमा पार से गोलीबारी कर रहा है। शनिवार देर रात भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर के उल्लंघन को अंजाम दिया। पाकिस्तान के इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार की शाम को भी सीजफायर का उल्लंघन हुआ था। उस वक्त भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
 
पाकिस्तान की ओर से कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी की गई थी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस गोलाबारी नागरिक क्षेत्रों को भी टार्गेट किया था। आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। शुक्रवार से ही बॉर्डर से सटे इलाकों में गोलीबारी हो रही है और भारतीय सेना इसका माकूल जवाब भी दे रही है।
 
शनिवार की रात कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में गोली की आवाजें सुनने को मिलीं। इससे पहले गुरुवार को कश्मीर के पुंछ में ही पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। गुरुवार रात उरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »