29 Mar 2024, 20:08:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रेप में विफल होने पर विधायक की भतीजी की हत्या, 3 आरोपी अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 12:17PM | Updated Date: Sep 23 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंगेर। बिहार के मुंगेर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के दौरान ही हाई प्रोफाइल डबल मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। मर्डर और सुसाइड के बीच फंसा यह मामला दोहरे हत्याकांड पर जाकर समाप्त हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया वह काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि पहले पुलिस इस मामले को प्यार में असफल होने पर की गई आत्महत्या की घटना बता रही थी। बता दें कि रिया आरजेडी विधायक की भतीजी थी, जबकि आशिफ मुंगेर का ही रहने वाला था। हत्या के आरोप में प्रेमी के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है।
 
दरअसल, मुंगेर में हुई इस घटना में रिया और उसके ब्‍वॉयफ्रेंड आशिफ की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी थी। रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि रिया से रेप करने में विफल रहने पर आशिफ के दोस्‍तों ने ही दोहरे हत्‍याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद डीआईजी मनु महाराज, एसपी गौरव मंगला और एसएफएल की टीम घटनास्थल का घंटों मुआयना किया था। गोली मारने के तरीके से शक की सूई सुसाइड से मर्डर की ओर घूमने लगी थी। हत्‍याकांड के आरोपी दानिश से पूछताछ होने लगी तो वह टूट गया और डबल मर्डर को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
 
इससे पहले आशिफ का दोस्त दानिश शनिवार को पूरे दिन पुलिस को बरगलता रहा, लेकिन डीआईजी द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने हत्या के कारणों का खुलासा किया। दानिश ने बताया कि रिया से आशिफ प्यार करता था। तीन-चार दिन पहले आशिफ ने उससे एक पिस्टल दिलाने की बात कही थी। बकौल दानिश, रिया पिस्तौल चलाना सीखना चाहती थी। वह उसकी बातों में आ गया और उसे गोली और पिस्तौल उपलब्ध करा दिया।
 
घटना की रात आशिफ के साथ वह और दो अन्य युवक भी थे। दानिश ने बताया कि हथियार उपलब्ध कराने के बहाने अपने मित्र आशिफ और उसकी प्रेमिका रिया को बुलाया, जिसके बाद वह और उसके साथियों ने रिया के साथ बलात्कार का प्रयास किया। आशिफ ने इसका विरोध किया तो दानिश और दो अन्‍य युवकों ने मिलकर आशिफ और रिया की गोली मार कर हत्या कर दी। मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह प्रेमी युगल का शव मुंगेर पुलिस ने बरामद किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »