28 Mar 2024, 21:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चिन्मयानंद रेप केस में नया मोड़ - पीड़ि‍त छात्रा भी होगी गिरफ्तार!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 3:42PM | Updated Date: Sep 22 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। जेल भेजे गए BJP के वरिष्ठ नेता स्वामी चिन्मयनांद पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि चिन्मयानंद से जबरन धन वसूलने के लिए पीड़िता के दोस्त संजय सिंह तथा दो चचेरे भाइयों सचिन और विक्रम ने चिन्मयानंद को फोन किया था और इस साजिश में पीड़िता भी शामिल थी।
 
चिन्मयानंद दुष्कर्म मामले में नया मोड़, अब दुष्कर्म पीड़िता भी हो सकती है गिरफ्तार शुक्रवार को चिन्मयानंद को गिरफ्तार किए जाने और जेल भेजे जाने के कुछ ही घंटों के बाद तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने कहा कि चूंकि जांच के सभी आदेश शीर्ष अदालत ने दिए थे, इसलिए एसआईटी पीड़िता को गिरफ्तार करने से पहले कोर्ट को सूचित कर सकती है। एसआईटी के एक अधिकारी ने कहा, "जबरन वसूली मामले में वह सक्रिय थी और हम उस पर नजर रखे हुए हैं।
 
हम उचित समय पर कार्रवाई करेंगे। चिन्मयानंद दुष्कर्म मामले में नया मोड़, अब दुष्कर्म पीड़िता भी हो सकती है गिरफ्तार चिन्मयानंद की संस्था के एक कॉलेज से पोस्टग्रेजुएट का कोर्स कर रही कानून की छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया है कि उसका शोषण एक साल तक चला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »