28 Mar 2024, 23:55:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंगोलिया के राष्ट्रपति ने नालंदा विवि का भ्रमण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 2:06PM | Updated Date: Sep 22 2019 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिहारशरीफ। मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा भारत भ्रमण के दौरान आज नालंदा पहुंचे और प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का बारीकी से अवलोकन किया। बाटुल्गा यहां के वर्ल्ड हेरिटेज साइट प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को देखकर काफी प्रसन्न हुये। मंगोलिया के राष्ट्रपति करीब एक घंटे तक पूरे विश्वविद्यालय का अवलोकन कर बारीकी से एक-एक चीज को जाना और समझा।
 
इस मौके पर मंगोलिया में भारत के राजदूत एन.के. सिंह, बिहार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि भारत और मंगोलिया का संबंध काफी पुराना है । बौद्ध धर्म को मानने वाले मंगोलिया के राष्ट्रपति श्री बाटुल्गा भारत भ्रमण के दौरान भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों को देखने आये हैं। इससे पूर्व कल उन्होंने बोधगया में महाबोधि मंदिर और मंगोलिया मंदिर का दर्शन किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »