28 Mar 2024, 18:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

करतारपुर गलियारे का काम समय पर पूरा होगा: गृह मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 1:32AM | Updated Date: Sep 17 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय सीमा में करतारपुर गलियारे के लिए किया जाने वाला निर्माण कार्य समय में पूरा कर लिया जायेगा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि मंत्रालय की एक टीम ने डेरा बाबा नानक में निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य प्रगति की आज समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा में तीन प्रमुख निर्माण कार्य होने हैं जिनमें गुरदासपुर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक साढे तीन किलोमीटर लंबा राजमार्ग भी है जिसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष 30 फीसदी काम भी 31 अक्टूबर तक पूरा हो जायेगा। मंत्रालय की टीम ने श्रद्धालुओं के लिए बनाये जाने वाले यात्री टर्मिनल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसका निर्माण कार्य भी 31 अक्टूबर तक पूरा होगा। यह गलियारा गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाशोत्सव के मौके पर करतापुर साहिब में श्रद्धालुओं की यात्रा के मद्देनजर  बनाया जा रहा है। यह गलियारा करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदास पुर में डेरा बाबा नानक को जोड़ेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »