25 Apr 2024, 20:28:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आईटी अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोक के लिए सीबीआई ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 1:07PM | Updated Date: Sep 11 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बर्खास्त आयकर अधिकारी एस के श्रीवास्तव की गिरफ्तारी पर रोक के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीबीआई ने उड़ीसा उच्च न्यायालय की ओर से श्रीवास्तव की गिरफ्तारी पर रोक के खिलाफ अपील दायर की है। सीबीआई की ओर से न्यायमूर्ति एन वी रमन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख किया गया तथा त्वरित सुनवाई का अनुरोध किया गया। न्यायालय ने कहा कि वह अर्जी पर विचार करेगा। सीबीआई ने आयकर अधिकारी के घर छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपए के गहने ,16 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए की घड़यिां बरामद की थी। इसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »