29 Mar 2024, 18:54:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के मंत्री का बड़ा बयान - जम्मू-कश्मीर के बाद अब पीओके में लहराएंगे तिरंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 11:33AM | Updated Date: Sep 11 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है।  जितेंद्र सिंह ने कहा है कि हमारा अगला अजेंडा POK को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है। जम्मू में एक कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के पहले 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाना है और हमारा अगला एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाना है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीओके को भारत में शामिल करने की बात सिर्फ वो या सिर्फ उनकी पार्टी बीजेपी नहीं कह रही है, बल्कि ये भारत की संसद द्वारा पास प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा, "यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994 में पी. वी. नरसिंह राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित संकल्प है। यह एक हमारा स्वीकार्य स्टैंड है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »