25 Apr 2024, 15:31:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था की मंदी को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 2:03PM | Updated Date: Sep 10 2019 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था की मंदी पर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि आटो क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट बाजार के टूटते भरोसे का संकेत है। वाड्रा ने हिन्दी भाषा में किये एक ट्वीट में कहा, ‘‘ अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है। ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में निगेटिव ग्रोथ और बाजार के टूटते भरोसे का चिन्ह है। सरकार कब अपनी आँखें खोलेगी?’’ कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के साथ आटो क्षेत्र में बिक्री घटने तथा कुछ आटो कंपनियों में उत्पादन बंद होने की खबरें भी जोड़ी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »