29 Mar 2024, 12:42:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंतिम दर्शन के लिए अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को BJP मुख्यालय लाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 11:14AM | Updated Date: Aug 25 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर आज लोगों के अंतिम दर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास कैलाश कालोन से भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय लाया गया। जेटली के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे सेना के वाहन से भाजपा मुख्यालय लाया गया । उनका आज ही अंतिम संस्कार किया जायेगा। पूर्व वित्त मंत्री का कल यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
 
इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह , कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा , रेल मंत्री पीयूष गोयल ,जेटली की पत्नी और पुत्री तथा अन्य नेता उपस्थित थे। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार , मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाण, पूर्व मंत्री प्रफ्फुल पटेल, दूतावासों के अधिकारियों तथा कई अन्य नेताओं ने कैलाश कालोनी में श्री जेटली को श्रद्धांजलि दी। जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए कल से ही लोगों का तांता लगा हुआ है।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद , उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओंर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह , पूर्व प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा अन्य पार्टियों के नेताओं ने जेटली के आवास पर जाकर कल उन्हें श्रद्धांजलि दी थी । प्रधानमंत्री इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं ।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »