नई दिल्ली। अमेरिकी दूतावास और फ्रांस के राजदूत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अमेरिकी दूतावास ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि अमेरिकी मिशन पूर्व मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भारतीय लोगों के शोक में शरीक हैदेश के लिए उनकी सुदीर्घ एवं विशिष्ट सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगाविशेष रूप से वस्तु एवं सेवा कर को लागू करना, कारोबारी सुगमता के लिए प्रयास और भ्रष्टाचार से मुकाबले के प्रयास को याद किया जाएगाबयान में कहा गया कि जेटली भारत अमेरिका संबंध के महत्व को समझते थे और उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को सुधारने के लिए काम कियाभारत स्थित अमेरिकी मिशन जेटली के परिवार एवं मित्रों तथा भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हैभारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्सांद्र जीगलर ने कहा कि वह फ्रांस की ओर से श्री जेटली के परिजनों एवं चाहने वालों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करते हैंभारत एवं उसके लोगों के शोक की घड़ी में फ्रांस भारत के साथ खड़ा है।