29 Mar 2024, 15:59:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जेटली के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 12:46AM | Updated Date: Aug 25 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुखर्जी ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर जारी शोक संदेश में कहा,‘‘ जेटली के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआठीक एक दिन पहले उनसे मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी।’’ पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें कुशाग्र बुद्धि,ज्ञानी और तर्कशील वाला नेता बताते हुए कहा,‘‘श्री जेटली की यादों को भुलाया नहीं जा सकेगा।’’ उन्होंने श्री जेटली के परिजनों, दोस्तों तथा शुभंिचतकों के प्रति भी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरुर ने श्री जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने श्री जेटली के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे मित्र और दिल्ली विश्वविद्यालय में मेरे वरिष्ठ अरुण जेटली के त्रासद निधन पर बेहद दुखी हूंहम सबसे पहले डूसू में मिले थे और मैं सेंट स्टीफन्स कॉलेज यूनियन का प्रेजिडेंट थाराजनीतिक मतभेद के बावजूद हमारे बीच अच्छा संबंध था।’’ उन्होंने श्री जेटल के निधन को देश के लिये अपूरणीय क्षति बताया। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने श्री जेटली के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।
 
टंडन ने शोक संदेश में कहा कि श्री जेटली का निधन उनकी व्यक्तिगत और देश के लिये अपूरणीय क्षति है श्री जेटली के निधन से देश की एक प्रतिभा आज विदा हो गई। टंडन ने दिवंगत श्री जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के प्रयासों में उनका योगदान रहावह विख्यात कानूनवेत्ता, अर्थशास्त्री और राजनेता थेश्री टंडन ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मध्यप्रेदश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्री जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि वह उच्च कोटि के विधि विशेषज्ञ होने साथ ही एक उत्कृष्ट राजनेता थे और देशहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति के कारण पहचाने जाते थे। कमलनाथ ने कहा कि देश ने एक स्पष्टवादी और तार्किक दृष्टिकोण रखने वाला नेता खो दिया हैउन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं नागरिकों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री जेटली के निधन पर दुख जताया है।
 
गहलोत ने आज ट्वीट कर अपनी संवेदना में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन की सूचना पाकर उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने  संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति तथा दिवंगत आत्मा को शांति दे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने श्री जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह समाचार सुन कर मन अत्यंत आहत हैउन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन भाजपा और देश के लिये ही नहीं मेरे लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। राजे ने कहा कि ‘मेरा एक ऐसा भाई चला गया जो नेक दिल, ईमानदार और सबके सुख-दु:ख में काम आने वाला इंसान था।’ जिसने देश में आर्थिक सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठायेवित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश का नाम ऊंचा कियाउन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरूण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
 
पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि  श्री जेटली एक कुशल अधिवक्ता एव राजनेता थेउन्होंने अनेक भूमिकाओं में देश की सेवा की है विधि एवं संसदीय परम्परा के उत्कृष्ट ज्ञान एवं अपनी विद्वता के कारण उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई थीश्री जेटली के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है उन्होंने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुये दु:खी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। योगी ने कहा कि श्री  जेटली का जाना देश और समाज की ऐसी अपूरणीय क्षति हैइसकी रिक्तता का अहसास हम लंबे समय तक करते रहेंगेउन्होंने कहा कि आपातकाल के ख़लिाफÞ आवाज मुखर की एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ माँ भारती की सेवा करते रहे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा ‘‘देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूंजेटली जी छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े, आपातकाल के ख़लिाफÞ आवाज मुखर की एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ माँ भारती की सेवा करते रहे।’’   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »