29 Mar 2024, 05:30:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अलायंस एयर का विमान आपात स्थिति में उतरा, सभी यात्री सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 1:04AM | Updated Date: Aug 20 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की इकाई अलायंस एयर के एक विमान को  तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर  आपात स्थिति में उतारा गया। चालक दल समेत सभी 59 यात्री सकुशल हैं। सूत्रों के अनुसार उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के अगले लैंडिंग गियर में खराबी आ गई जिसके बाद उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा। अलायंस एयर की उड़ान संख्या 9एक्स-643 ने रात आठ बजकर 13 मिनट पर दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। पायलट ने रात आठ बजकर 21 मिनट पर  एटीसी को सूचित किया कि विमान के अगले लैंडिंग गियर में खराबी आ गई है और इसलिए विमान को वापस दिल्ली में ही आपात स्थिति में उतरने की अनुमति दी जाए। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में इसके अलावा भी कुछ दिक्कतें भी थीं। उन्होंने बताया कि विमान में 59 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित उतार लिया गया है। हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार विमान रात आठ बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित उतरा। इस दौरान हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »