नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हालत गंभीर बनी हुई है। अरुण जेटली को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनका हालचाल जानने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचें और उनके शीघ्रता से स्वस्थ होने की कामना की।
बाद में केजरीवाल ने ट्वीट किया, अरुण जेटली को देखने गया। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वस्थ और तेजी से ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे अरुण जेटली का हालचाल जानने एम्स जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली पिछले कई दिनों से श्वांस लेने में परेशानी के कारण 9 अगस्त से एम्स की सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं।