23 Apr 2024, 15:05:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना ने दिया गोलीबारी का जवाब, पाक की चौकी उड़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:18AM | Updated Date: Aug 18 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान आतंकी घुसपैठ कराने के लिए एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के पास सीमापार एक पाकिस्तानी चौकी को तबाह कर दिया। पाकिस्तान की ओर से सुबह लगभग 6.30 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारतीय सेना के लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी है जिसका भारतीय सेना डटकर मुकाबला कर रही है। भारतीय सेना ने गुरुवार रात भी केरन सेक्टर में पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »