29 Mar 2024, 07:13:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हनीप्रीत की याद में फूट-फूटकर रोया राम रहीम, पूछा तो कहा - मुझे..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 4:44PM | Updated Date: Aug 16 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को हनीप्रीत की याद सता रही है। राम रहीम रोहतक जेल में बंद है।जेलकर्मियों के मुताबिक 15 अगस्त को राम रहीम दिन भर रोता रहा। जब साथी कैदियों ने पूछा तो राम रहीम ने कहा कि उसे हनीप्रीत की याद सता रही है।
राम रहीम ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन हनीप्रीत उसे राखी बांधा करती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। हनीप्रीत अंबाला सेंट्रल जेल में बंद है। उस पर पंचकुला में हिंसा भड़काने का आरोप है। हनीप्रीत और राम रहीम ने कई फिल्में भी बनाई थी। डेरा के कुछ लोगों के मुताबिक हनीप्रीत और राम रहीम के संबंध भाई - बहन वाले नहीं थे।
 
जेल में बंद रहते हुए भी राम रहीम से मिलने डेरा समर्थक आते रहते हैं। हाल ही में राम रहीम ने पेरोल के लिए अप्लाई किया था जिसे ठुकरा दिया गया। उसके डेरे पर हुई पुलिसिया कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। संदिग्ध कमरों और सुरंगों वाले उसके डेरे में कई तरह के गैरकानूनी काम होने के आरोप लगाए गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »