19 Apr 2024, 10:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM बड़ा बयान - मेरे पास आए तीन तलाक से पीड़ित महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 3:37PM | Updated Date: Aug 13 2019 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा यह बिल पास करने के बाद उनकी सरकार इससे पीड़ित महिलाओं का खुलकर समर्थन कर रही है। ऐसी महिलाओं को आगे आना चाहिए तथा उनको राज्य सरकार अब और अधिक सहायता मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा है कि राज्य में जो भी महिलाएं इस कुप्रथा से पीड़ित हैं वो सहायता के लिए सीधे ही उनके कार्यालय आ सकती हैं। उनके इस मुद्दे को सबसे पहले रखा जाएगा। ऐसी महिलाओं की मुख्यमंत्री तक सीधी पहुंच बनाने के लिए वो एक लैंडलाइन नंबर CMO 0381-241 5555 भी जारी किए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।
 
आपको बता दें कि देब का यह ट्वीट तक आया है जब केंद्र सरकर ने तीन तलाक बिल को राज्यसभा में भी पास करवा लिया और अब यह कानून बनने जा रहा है। राज्यसभा में पास नहीं होने के कारण यह बिल कई सालों से अटका पड़ा था। हालांकि एनडीए अभी भी राज्यसभा में बहुमत मे नहीं हैं। राज्यसभा के 240 सदस्यों से उसके केवल 112 ही है। लेकिन इस बिल वाले दिन कई दलों द्वारा वोटिंग में भाग नहीं लेने के कारण भाजपा इसें पास कराने में सफल रही। सरकार के इस ल के पक्ष में कुल 99 वोट पड़े जिससें यह पास होगया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »