29 Mar 2024, 02:32:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोंविंद, नायडु, मोदी, राहुल ने विक्रम साराभाई को किया याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 4:53PM | Updated Date: Aug 12 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई को उनकी 100वीं जयंती पर आज याद किया और अंतरिक्ष विज्ञान में उनके योगदान को सराहा। कोविंद ने अपने संदेश में कहा ‘‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक तथा महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ विक्रम साराभाई का उनकी जन्म शताब्दी पर स्मरण करता हूं। वह कई संस्थाओं के जनक तथा वैज्ञानिकों की पीढियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
 
उनकी सेवाएं तथा विरासत हमारे लिए आदर्श बनी रहेंगी। नायडु ने कहा ‘‘देश के महान वैज्ञानिक तथा इसरो के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई का उनकी 100वीं जयंती पर विनम्र स्मरण करता हूं। उन्होंने देश को जो वैज्ञानिक प्रगति दी है उससे लोगों के जीवन में सुधार आया है। मोदी ने अपने संदेश में कहा ‘‘अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ विक्रम साराभाई को उनकी जयंती आज हम याद कर रहें। भारतीय विज्ञान और नवाचार में उनका योगदान अतुलनीय है।
 
उनके प्रयासों से भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में नयी ऊंचाई हासिल की। गांधी ने कहा ‘‘तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1962 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना का दायित्व जिस महान वैज्ञानिक को सौंपा, भारत के अंतरक्ष कार्यक्रमों तथा कई बडे संगठनों के संस्थापक रहे उन डॉ विक्रम साराभाई को उनकी 100वीं जयंती पर नमन। यहां तक कि देश आज भी उनकी सोच पर चलकर अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम संचालित कर रहा हैं।  
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »