29 Mar 2024, 01:04:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ऑटो के अंदर से निकली 24 सवारियां - देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 3:48PM | Updated Date: Aug 12 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल  हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो तेलांगाना का बताया जा रहा है। यहां एक ऑटो में इतने यात्री निकले कि पुलिस भी देखकर हैरान रह गई। इस वीडियो को करीमनगर के पुलिस कमिश्नर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'लोगों को अपनी सुरक्षा करने की जरूरत है।
 
जहां गाड़ी में जगह न हों, वहां सवारी नहीं करना चाहिए। लोगों को समझ होनी चाहिए कि ज्यादा यात्रियों के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। ड्राइवर तिमापुर से ऑटो चलाते हुए ला रहा था। पुलिस ने ज्यादा यात्री देखने के बाद रोका तो ऑटो को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। ड्राइवर से जब सवाल-जवाब पूछे गए तो यात्रियों ने उतरना शुरू किया। ऑटो के अंदर 24 लोग बैठे थे। पुलिस ने ऑटो के साथ लोगों के साथ फोटो क्लिक की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »