28 Mar 2024, 13:49:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देवर ने घर में घुसकर भाभी से किया रेप, ​विरोध करने पर जमकर पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 2:32PM | Updated Date: Aug 11 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। यूपी के रायबरेली से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक देवर ने घर में घुसकर भाभी से किया रेप कर लिया। महिला ने देवर पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
मामला रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। कोतवाली पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ घर में घुसकर रेप किया। विरोध करने पर जेठ, देवर और जेठानी ने मिलकर मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
 
महिला ने एसपी से ​शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला, उसके देवर और जेठ के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे का लंबे समय से विवाद चल रहा है। एसओ धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »