18 Apr 2024, 16:19:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शीला दीक्षित ने दीदी की तरह किया मेरा मार्गदर्शन: सोनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 12:50AM | Updated Date: Aug 11 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुरे दिनों में उनका साथ निभाया और वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए लगातार उन्हें प्रेरित करती रहीं। गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति में शनिवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुए कहा कि दीक्षित ने उन्हें कांग्रेस के हित में पार्टी की बागडोर संभालने के लिए बराबर प्रेरित किया और बाद में  दीदी की तरह उनका मार्गदर्शन करती रही।

उन्होंने कहा कि दीक्षित जब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं तो हमने मिलकर काम किया और मुझे उन्हें समझने का ज्यादा मौका मिला। उन्होंने जिस संजीदगी और विजन के साथ दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का दायित्व निभाया उसके कारण राष्ट्रीय राजधानी को नयी पहचान मिली है। गांधी ने कहा कि दीक्षित के जीवन से यही प्रेरणा मिलती है कि लोकसेवक के लिए जन सेवा के अलावा और कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। कांग्रेस और दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने जो काम किया है उसके कारण  कांग्रेस तथा दिल्ली के लोग उनको हमेशा याद रखेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »