26 Apr 2024, 02:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ऐप पर होगा लोकसभा की कार्यवाही का पुराना ऑडियो, वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 6:31PM | Updated Date: Aug 10 2019 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही के पुराने ऑडियो और वीडियो जल्द ही मोबाइल ऐप पर सुने-देखे जा सकेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि यह ऐप छह महीने में तैयार हो जायेगा। इस ऐप पर सदन के बारे में हर ऐसी जानकारी होगी जो सार्वजनिक करने लायक है।

उन्होंने बताया कि इस ऐप पर वर्ष 1952 में गठित पहली लोकसभा से लेकर अब तक की सभी लोकसभाओं की कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो भी उपलब्ध कराया जायेगा। बिरला ने कहा कि बहुत पुरानी कार्यवाहियों के कुछ अंश लोक प्रसारक दूरदर्शन के पास भी नहीं हैं, लेकिन जहाँ से भी, जितना भी उपलब्ध हो सकेगा उसे ऐप पर डाल दिया जायेगा। पुरानी कार्यवाहियों के अलावा लोकसभा की प्रक्रिया के बारे में सामान्य जानकारी भी इस ऐप होगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »