20 Apr 2024, 00:00:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CWC की बैठक छोड़ बाहर निकली सोनिया, राहुल को लेकर दिया ये बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 4:26PM | Updated Date: Aug 10 2019 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अभी तक पार्टी को नया प्रमुख नहीं मिल पाया है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक छोड़ दी है। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनने को लेकर मैं और राहुल परामर्श प्रक्रिया का हिस्‍सा नहीं हैं इसलिए हम इससे बाहर हैं।
 
बैठक में कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुन लेगी या राहुल गांधी के उत्तराधिकारी की तलाश अभी लंबी खिंचेगी इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो कार्यसमिति की बैठक से पहले शुक्रवार को हुई पार्टी के प्रदेश नेताओं और सांसदों की बैठक में तमाम नेताओं ने राहुल गांधी को साफ संकेत दे दिया कि उन्हें थोपा गया अध्यक्ष मंजूर नहीं होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »