16 Apr 2024, 15:07:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

370 खत्म होने पर सीएम का विवादित बयान, कहा - कश्मीर से लाऊंगा बहू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 3:13PM | Updated Date: Aug 10 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से सोशल मीडिया पर कई जोक्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक है कि अब हम भी कश्मीर में शादी कर सकता है और जमीन खरीद सकता है। ऐसी बातें करके सोशल मीडिया पर लोग मजे ले रहे हैं, लेकिन असल में ये बात गलत है। आम लोग तो ये बात कर रहे हैं लेकिन किसी नेता के मुंह से ऐसी बाते निकलनी शोभा नहीं देती हैं।
 
जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसी तरह का विवादित बयान दिया है। खट्टर ने कहा कि अब हम भी कश्मीर से बहू ला सकेंगे। खट्टर ने कहा कि  'हमारे धनखड़ (हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़) जी कहते थे कि बिहार से बहू लाएंगे, आजकल लोग कहने लगे हैं अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है, कश्मीर से लड़की लाएंगे।
 
बाद में मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने अपने इस बयान को मजाक के तौर पर लेने की बात कही। फतेहाबाद में महर्षि भागीरथ जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय पर चर्चा करते हुए हरियाणा में लिंगानुपात 933 होने का जिक्र किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिंगानुपात गड़बड़ होने के कारण लड़कियों की कमी की चर्चा की और कश्मीर की बहू लाने की बात की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »