20 Apr 2024, 11:57:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू कश्मीर 31 अक्टूबर को बंट जायेगा दो केन्द्र शासित प्रदेशों में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 2:07AM | Updated Date: Aug 10 2019 2:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर राज्य आगामी 31 अक्टूबर को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित हो जायेगा। गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के संबंध में आज अधिसूचना जारी कर कहा कि राज्य का विभाजन आगामी 31 अक्टूबर से अमल में आयेगा। इस अधिनियम में जम्मू कश्मीर राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने का प्रावधान है। मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की धारा 2 के खंड के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह अधिसूचना जारी की है। उल्लेखनीय है कि संसद ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे से संबंधित अनुच्छेद 370 को हटाने वाले संकल्प और राज्य को दो हिस्सों में बांटने में वाले विधेयक को पिछले सप्ताह ही पारित किया था। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन पर हस्ताक्षर किये थे। राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर के नागरिकों को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद 35 को इससे पहले ही हटा दिया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »