19 Apr 2024, 23:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फोर्टिस ने असम बाढ़ राहत के लिए दिये एक करोड़ रुपये दिये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 1:51AM | Updated Date: Aug 10 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। फोर्टिस हेल्थकेयर इंडिया ने असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता स्वरूप एक करोड़ रुपये दिये हैं। हेल्थ केयर ग्रुप की एक टीम ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी, फोर्टिस हेल्थकेयर की प्रमुख जसरिता धीर के नेतृत्व में गुरुवार को नयी दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मुलाकात की और जन स्वास्थ्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए उन्हें बाढ़ पीड़तिों की सहायता के लिए एक चेक भेंट किया। धीर ने कहा, ‘‘हम कृतज्ञ महसूस करते हैं कि हम मुख्यमंत्री से मिले और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए एक विनम्र योगदान दे सके। देश में एक अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में फोर्टिस बंधुत्व के नाते सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सीएसआर की पहल सामाजिक सहायता और समुदाय की जरूरत को पूरा करना है।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »