20 Apr 2024, 18:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीपी बटाम और डीक्लिनिक के बीच ब्लॉकचेन के लिए समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 1:04AM | Updated Date: Aug 10 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के कई देशों में कारोबार करने वाली कंपनी डीक्लिनिक और इंडोनेशिया की कंपनी बी पी बटाम ने दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ब्लॉकचेन परियोजना के लिए करार किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि 14 करोड़ डॉलर की इस परियोजना के तहत इंडोनेशिया में हेल्थकेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों में ब्लॉकचेन के उपयोग पर काम किया जायेगा।

डीक्लिनिक ने इस परियोजना के लिए डिलॉयट एंड टूश फाईनेंशियल एडवाईज़री सर्विसेस पीटीई लिमिटेड को मुख्य एडवाईज़र नियुक्त किया है। बीपी बटाम हॉस्पिटल, बीपी बटाम और डीक्लिनिक ने इसके तहत कई करार करार किये हैं। इसमें बीएमबी बटाम मेडिकल ब्लॉकचेन भी शामिल है, जिसमें अपग्रेडेड बीपी बटाम डेटा सेंटर में होस्ट की जाने वाली डीक्लिनिक की प्राईवेट हेल्थकेयर ब्लॉकचेन का उपयोग किया जाएगा। बटाम ब्लॉकचेन और मेडिकल टेक्नॉलॉजी सर्विस की प्रगति के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस होगा। यह बटाम में मेडिकल और डिजिटल इकॉनॉमिक ज़ोन के निर्माण की इंडोनेशियाई सरकार की योजना के अनुरूप है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »