29 Mar 2024, 19:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

धारा 144 के बीच जम्मू में खुले स्कूल - सड़कों पर दिखी लोगों की चहलकदमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 3:43PM | Updated Date: Aug 9 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। घाटी में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं. पिछले कई दिनों से जारी धारा-144 शुक्रवार को हटा ली गई जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। घाटी के कई इलाकों में दिनचर्या सामान्य दिखी। लोग सड़कों पर चहलकदमी करते दिखे। प्रशासन ने स्कूलों को भी खोलने का फैसला किया।
 
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में स्कूल खुले और शांतिपूर्ण ढंग से पठन-पाठन हुआ। अधिकांश दुकानें भी खुलीं और लोगों ने अपनी रोजमर्रा की जरुरतों के लिए खरीददारी की। हालांकि इस दौरान सुरक्षाबल इलाके में तैनात रहे जिनकी सुरक्षा व्यवस्था पर चौकस नजर रही।
 
उधमपुर में शुक्रवार को स्कूल खुले। उधमपुर के पुलिस उपायुक्त पीयूष सिंगला ने बताया कि धारा-144 अभी भी लागू है लेकिन कुछ संवेदनशील इलाकों में। सुरक्षा व्यवस्था पर खास नजर रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों को लेकर खास सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »