28 Mar 2024, 18:01:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

परीक्षा में पूछा गया सवाल - जय श्रीराम के नारे से क्या होता है नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 3:31PM | Updated Date: Aug 9 2019 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान जय श्रीराम का नारा अहम मुद्दा बनकर उभरा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान जान-बूझकर इस नारे के जरिए राज्य में हिंसा फैलाने का काम किया। अब खबर है कि पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में एग्जाम के दौरान भी इससे जुड़े सवाल पूछे गए हैं।
 
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सरकारी स्कूल में 10 के एग्जाम चल रहे हैं। कोलकाता से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित अकना यूनियन हाईस्कूल में बच्चों के प्रश्न पत्र में भी ऐसे ही दो सवाल पूछे गए हैं। बच्चों से प्रश्न किया गया है कि जय श्रीराम के नारे से समाज पर क्या दुष्प्रभाव पड़ रहा है? इसी के साथ एक और सवाल ने बच्चों को हैरान किया है। बच्चों से पूछा गया है कि कट मनी के पैसे लौटाकर भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार का साहसिक कदम कैसा रहा?
 
जानकारी के मुताबिक 10वीं की यह परीक्षा 5 अगस्त को हुई थी। इसमें छात्रों से दो में से एक टॉपिक पर अखबार के लिए रिपोर्ट लिखने को कहा गया है। बच्चों से सवाल किया गया है कि जय श्रीराम के नारे का समाज पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताएं जबकि दूसरे सवाल में पूछा गया है कि कट मनी के पैसे लौटाकर भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार का साहसिक कदम कैसा रहा? बच्चों से परीक्षा में पूछे गए इस सवाल पर भाजपा में नाराजगी जाहिर की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »