29 Mar 2024, 17:36:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली फिर शर्मसार! 26 साल की लड़की से गैंगरेप, मां से मिलने....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:54PM | Updated Date: Jul 21 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर रेप का मामला सामने आया है। पश्चिमी जिले के हरि नगर इलाके में दो युवकों ने पिस्टल के बल पर युवती के साथ गैंगरेप किया। 26 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ नांगलोई कैम्प में रहती है। शनिवार देर शाम पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब दो-तीन माह पहले वह कपड़ों की खरीदारी करने के लिए तिलक नगर मार्केट आई थी। यहां एक दुकान में पीड़िता ने कपड़े देखे, लेकिन कपड़े पसंद के न मिलने पर वह वापस जाने लगी। जिस पर दुकान पर मौजूद दो युवकों ने पीड़िता को तीन-चार दिन बाद उक्त कपड़ों को दुकान से ले जाने की बात कही।
 
इधर पीड़िता दोबारा तीन-चार दिन बाद दुकान पर गई। दोनों युवकों ने पीड़िता को 'सॉरी' बोलकर कहा कि अभी भी वह कपड़े नहीं आए हैं, ऑर्डर दिया हुआ है। दो-तीन में कपड़े आ जाएंगे। पीड़िता कुछ दिन बाद दोबारा दुकान पर गई तो उसे कपड़े मिल गए। पीड़िता के अनुसार एक जून को वह किसी काम से जेल रोड हरि नगर आई। शाम 4.30 बजे वह घर जाने के लिये ई-रिक्शा का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक काले रंग की कार पीड़िता के पास आकर रूकी। उक्त कार में उसी दुकान के दोनों युवक थे। दोनों ने पीड़िता को आपस में भाई बताया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने पीड़िता से कहा कि उनका घर यहीं नजदीक में है। उसके बाद युवकों ने घर चलकर ठंडा पीने व मां से मिलने की बात कही। पीड़िता दोनों युवकों के साथ कार में बैठ गई।
 
पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे एक घर में ले गए जिसमें बाहर से ताला लगा हुआ था। पीड़िता ने दोनों युवकों से उनकी मां के बारे में पूछा तो युवकों ने कहा कि वह पड़ोस में गई होंगी, अभी आ जाएंगी। इतना कहते ही युवकों ने पीड़िता को जबरन कमरे में धक्का दिया और दरवाजा बंदकर लिया।
 
पीड़िता ने विरोध कर शोर मचाने का प्रयास किया तो एक आरोपित ने अलमारी से पिस्टल निकालकर पीड़िता पर तान दिया और दोनों आरोपितों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद धमकी दी की अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़िता ने डर के मारे किसी को नहीं बताने की बात कही।
 
पुलिस के अनुसार घटना के बाद पीड़िता बेहद डर गई थी। वह डर के कारण एक माह तक चुप रही, लेकिन शनिवार शाम उसने हिम्मत कर पूरी आपबीती मां को बताई। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »