16 Apr 2024, 11:19:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता को फिर झटका - TMC के 12 पार्षद और एक विधायक बीजेपी में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 5:47PM | Updated Date: Jun 17 2019 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तृणमूल कांग्रेस के नौपाड़ा विधायक सुनील सिंह समेत पार्टी के 12 पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन सभी ने कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में शपथ ली। हाल ही में दार्जिलिंग नगर निगम के 30 में से 17 पार्षद भी शनिवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे लोकसभा चुनाव के बाद से पश्चिम बंगाल की तीन बार रही नगर निगम भी अब भाजपा द्वारा शासित होगी। कभी ममता बनर्जी के दाहिने हाथ रहे राज्यसभा सांसद मुकुल राय की उपस्थिति में इन पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
वहीं इससे पहले भाटपारा और नईहाटी नगर निगम पहले ही भाजपा के कब्जे में आ चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां भाजपा के निर्वाचित मेयर को नियुक्त करने के बजाय प्रशासक बैठा दिया है। राज्य सरकार ने दलील दी है कि चूंकि जल्द ही स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं, इसलिए इन दोनों नगर निगमों में महापौर की नियुक्ति अनावश्यक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »