23 Apr 2024, 22:55:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

16 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश - मौसम विभाग ने इन राज्‍यों में किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 1:16PM | Updated Date: Jun 15 2019 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी से जल रहा है। गर्म लू के थपेड़े और आसमान से बरसती आग के सामने लोग बेबस नजर आ रहे हैं। हालात ये हैं कि घरों के बाहर लोग लू से झुलस रहे हैं और घरों के अंदर उमस उन्हें बैठने नहीं दे रही। शुक्रवार को भी सूर्य भगवान अपने पूरे रंग में नजर आए। शुक्रवार को यूपी के बांदा में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान नोट किया गया। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। लोगों की निगाहें आसमान की ओर लगी हुई हैं कि कब इंद्र देवता उनके ऊपर मेहरबान होंगे। हालांकि इस झुलसाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बेहद राहत भरी खबर दी है। 
 
लगातार चढ़ रहे गर्मी के पारे के बीच मौसम विभाग एक राहत भरी खबर लेकर आया है। मौसम विभान ने कहा है कि यूपी से सटे उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश की संभावना है। दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 16 जून यानी रविवार से अगले एक हफ्ते तक प्री-मॉनसून बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड के कई इलाकों में 16 जून से लेकर 19 जून तक झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, 19 जून के बाद इस बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन यह 2-3 दिनों तक जारी रहेगी। यानी मॉनसून से पहले होने वाली यह बारिश गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ समय के लिए राहत दिला सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »