28 Mar 2024, 16:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभिव्यक्ति के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार पर बरसी कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 1:43AM | Updated Date: Jun 15 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले को लेकर शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि राज्य में धर्मनिरपेक्षता की आवाज को दबाया जा रहा है तथा राज्य सरकार लोकतंत्र विरोधी ताकतों को रोकने में असफल है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘‘महाराष्ट्र भाजपा सरकार में धर्मनिरपेक्ष आवाजों और असहिष्णुता के आलोचकों को धमकियाँ दी जा रही हैं और उन्हें गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। क्या सरकार कठोर कदम उठाकर अभिव्यक्ति की रक्षा करेगी या लोकतंत्र विरोधी ताकतों को राज्य पर कब्जा करने देगी।’’ इसके साथ ही पार्टी ने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार पत्रकारों को धमकी दे रही है। भाजपा-शिवसेना सरकार के आलोचक रहे पत्रकारों को राज्य में धमकाया जा रहा है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »