20 Apr 2024, 01:04:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ए एन 32 विमान दुर्घटना में शहीदों के परिजनों से राहुल ने जतायी संवेदना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 8:21PM | Updated Date: Jun 13 2019 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना के विमान ए. एन. -32 की दुर्घटना में मारे गये 13 व्यक्तियों के परिजनों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की है।  गांधी ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘पिछले दस दिन से पूरा भारत उम्मीद और प्रार्थना कर रहा था कि वायुसेना के लापता विमान ए एन 32 पर सवार हमारे 13 जांबाज सुरक्षित हो। दुखद है कि अब पता चला है कि सभी 13 व्यक्ति इस दुर्घटना में मारे गए। सभी 13 जांबाजों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मेरी प्रार्थनायें आपके साथ हैं।’’ इससे पहले कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ ए एन 32 विमान दुर्घटना में प्राण गंवाने वाले वायुसेना के जांबाजों को नमन और श्रृद्धांजलि। बहुत दुखद है। मेरी संवदेनायें जांबाजों के परिजनों के साथ है। राष्ट्रीय उनका सदैव ऋणी रहेगा।’’अरुणाचल  प्रदेश में 10 दिन पहले दुर्घटना ग्रस्त हुए वायुसेना के ए एन 32 विमान के  मलबे का पता लगाने के बाद बचाव अभियान में जुटी टीम को दुर्घटसथाल पर कोई  जीवित नहीं मिला है। विमान  में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं मिला। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »