28 Mar 2024, 16:07:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज हुआ बांसवाडा का शपथ महाअभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:47AM | Updated Date: Jun 13 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाडा जिले में लोकसभा आम चुनाव के तहत चलाई गई मतदाता जागरूकता की मुहिम में गत 24 अप्रैल को आयोजित हुए शपथ महाअभियान को देश की प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। इस संबंध में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स कार्यालय से प्रमाण पत्र, मैडल आज जिला प्रशासन को प्राप्त हुए। अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी गोंविदं सिह राणावत एवं जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा ने जिला कलक्टर आशीष गुप्ता को मैडल पहनाकर प्रमाण पत्र तथा अन्य सामग्री सौंपते हुए कलक्टर एवं टीम बांसवाड़ा को बधाई दी।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर गुप्ता ने इस मौके पर पत्रकारों बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित शपथ महाअभियान के तहत एक साथ तीन लाख 30 हज़ार 141 लोगों द्वारा मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ लेने के रिकार्ड को दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि बांसवाड़ा जिलेवासियों के समन्वित प्रयासों का हिस्सा है।

उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों, महात्मा गांधी राषट्रीय रोजगार योजना (मनरेगा) के श्रमिकों एवं स्वयंसेवी एवं औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के मुख्य संपादक डॉ. विश्वरूप राय चौधरी द्वारा भेजे गए प्रमाण पत्र के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक ही समय में इतनी बडी संख्या में लोगों के शपथ लेने के कार्य को एक रिकार्ड के रूप में स्वीकृत किया है और इसे इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स 2020 में दर्ज किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »