28 Mar 2024, 20:55:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वायु तूफान को लेकर अमित शाह ने सभी तैयारियों का लिया जायजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 9:43AM | Updated Date: Jun 12 2019 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान 'वायु' गुजरात में दस्तक देने जा रहा है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तूफान से निपटने की सभी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर तरह के जरूरी कदम उठाएं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने गुजरात और दीव में 39 टीमों को पहले से तैनात कर दिया है। हर टीम में करीब 45 कर्मी हैं। बचाव दल नावों, पेड़ काटने वाली मशीनों और दूरसंचार उपकरणों आदि से लैस हैं।
 
थलसेना की 34 टीमों को भी तैयार रखा गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दीव को विस्तृत परामर्श जारी कर उनसे सभी एहतियाती कदम उठाने को कहा है जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि किसी को जान नहीं गंवानी पड़े, अहम आधारभूत ढांचे को होने वाले संभावित नुकसान को न्यूनतम किया जा सके और चक्रवात का असर खत्म हो जाने के तुरंत बाद सभी आवश्यक सेवाओं को जल्द दुरुस्त किया जा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »