18 Apr 2024, 14:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने किया आंध्र प्रदेश के विकास में मदद का वादा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 12:21AM | Updated Date: Jun 11 2019 3:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुपति। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार अगले पांच वर्षों में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहायता करने का वादा किया। मोदी के रविवार शाम तिरुपति हवाई अड्डा पहुंचने पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य के मंत्री और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने तिरुपति में भाजपा कार्यकर्ताओं की धन्यवाद ज्ञापन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह आश्वस्त हैं कि 130 करोड़ भारतीयों के योगदान और सहयोग के साथ देश एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भाषण के दौरान कुछ तेलुगू शब्दों का इस्तेमाल किया और ‘नमो वेंकटेशाय-वीना वेंकटेशम’ का उद्घोष किया।

मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना राजनीतिक करियर भारतीय जनता पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था और देश में 303 संसदीय सीटों पर जीतना आसान कार्य नहीं था जो केवल कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर लोगों के दिलों को जीतने से ही संभव था। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में हवाई अड्डे के अंदर प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छूने की कोशिश की।

इसके बाद मोदी सड़क मार्ग से तिरुमला के लिए रवाना हो गये। वहां पहुंचने पर मोदी का मंत्रियों और टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की जहां उनके साथ मुख्यमंत्री भी थे। मोदी इससे पहले टीएसआर के गेस्ट हाउस गये जहां हाल में पदभार संभालने वाले सभी मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »